देखिए Jasprit Bumrah अब एक रॉकस्टार!




आपको तो मालूम ही है कि एक रॉकस्टार की एंट्री कैसे होती है। पीछे एक जायंट स्क्रीन पर उसके फोटो और वीडियो। कान फाड़ने वाले म्यूजिक। और उसके बाद रॉकस्टार की एंट्री होती है। कुछ ऐसा ही टीम इंडिया (Team India) के रॉकस्टार Jasprit Bumrah (जसप्रीत बुमराह) के साथ हुआ। पहले तो देखिए ये वीडियो। Jasprit Bumrah (जसप्रीत बुमराह) का ये स्वागत चेन्नई में हुआ है। वहाँ की sathyabama University (सत्यबामा विश्वविद्यालय) ने इस तरह से उनका आदर सत्कार किया। बूम बूम Jasprit Bumrah (जसप्रीत बुमराह), जब भी देखो सीना गर्व से फूल जाता है। कि हमारे पास दुनिया का सबसे नायाब हीरा है।